चमोली। माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण एवं “सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश-निकास मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, समन्वय एवं अनुशासित ढंग से दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
