देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं भारी बारिश का असर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल भट्टा फॉल पर भी देखने को मिला, जहां झरने का पानी तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। सामान्य दिनों में शांत नजर आने वाला भट्टा फॉल बारिश के बाद अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया, जिसे देखकर स्थानीय लोग और पर्यटक भी हैरान रह गए।बारिश के कारण भट्टा फॉल में पानी का प्रवाह काफी बढ़ गया है। झरने से गिरता तेज पानी और आसपास बहते जलधाराओं का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। हालांकि भट्टा फॉल में पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है।
