चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में जनपदभर में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पोखरी पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशाल तिहारा मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान विशाल तिहारा के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। उसके हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उक्त युवक की पहचान मयंक भट्ट पुत्र श्री सतीश भट्ट, निवासी ग्राम चमशील, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पोखरी में मु0अ0सं0-08/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत

2- उ0नि0प्रशांत बिष्ट

3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह

4- कां0 ललित कुमार

5- का0 भरत सिंह टोलिया

error: Content is protected !!