चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा व सहायता के लिए प्रतिबद्ध बद्रीनाथ पुलिस लगातार मानवीय सेवा का परिचय दे रही है। पुलिस की तत्परता एवं सक्रिय कार्यशैली के चलते तीन अलग-अलग मामलों में खोया हुआ कीमती सामान बरामद कर उसके वास्तविक स्वामियों को सकुशल लौटाया गया।

एक महिला श्रद्धालु का बैग कहीं खो गया था, जिसमें लगभग 1 तोले की सोने की चेन एवं ₹7,000 नकद सहित अन्य सामान रखा हुआ था। महिला द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर बद्रीनाथ पुलिस ने तत्काल खोजबीन प्रारम्भ की और कुछ ही समय में बैग सकुशल बरामद कर महिला श्रद्धालु को सुपुर्द कर दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर महिला ने बद्रीनाथ पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

एक श्रद्धालु का Samsung S26 Ultra मोबाइल फोन यात्रा के दौरान कहीं गुम हो गया था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश की और उसे सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को लौटाया। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने बद्रीनाथ पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। घास स्तौली तिराहे के पास बद्रीनाथ में कंडी सेवा का कार्य करने वाले नैन बहादुर का मोबाइल फोन कहीं खो गया था। काफी खोजबीन के बाद कांस्टेबल दीपक द्वारा मोबाइल फोन बरामद कर नैन बहादुर को सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल वापस मिलने पर नैन बहादुर ने कांस्टेबल दीपक एवं बद्रीनाथ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की ईमानदारी एवं तत्परता की प्रशंसा की।

error: Content is protected !!