चमोली। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान एक बार फिर चमोली पुलिस ने अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से बीमार हुए श्रद्धालु को समय रहते चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

आज 02 जून 2026 को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहें श्रद्धालु जर्नैल सिंह पुत्र श्री गुरुदेव सिंह आयु 56 वर्ष निवासी मुंबई की पुलना गांव के समीप अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में श्रद्धालु की स्थिति गंभीर हो गयी। ऐसे कठिन समय में श्रद्धालु के बेटे ने पुलिस से सहायता माँगी।

सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश एवं मुख्य आरक्षी सुमित चौधरी बिना देरी के मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में श्रद्धालु को तत्काल गोविंदघाट स्थित अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि श्रद्धालु को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है तथा उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें तत्काल ज्योतिर्मठ रेफर किया गया। श्रद्धालु की नाजुक स्थिति को देखते हुए।

पुलिस कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए न केवल तत्काल उनके लिए ज्योतिर्मठ तक वाहन की व्यवस्था की, बल्कि श्रद्धालु को उनके परिजनों सहित सुरक्षित रूप से ज्योतिर्मठ के लिए रवाना भी किया।

श्रद्धालु के परिजनों ने विषम परिस्थितियों में मिली इस त्वरित सहायता के लिए पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिस का यह सहयोग उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

error: Content is protected !!