चमोली। चमोली जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोपेश्वर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में कई अनियमितताएं पाए जाने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के प्रभावी अनुपालन हेतु बुधवार को सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। गोपेश्वर जिला मुख्यालय में संचालित आरोग्य क्लीनिक फार्मेसी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर को नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से सील किया गया। बताया कि टीम ने केंद्र में जांच के दौरान रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं व अल्ट्रासाउंड सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।
