चमोली (गौचर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चमोली (गौचर) में ‘कौशलम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय एक्सपो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनपद के 20 विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों एवं दो-दो उद्यमी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एक्सपो में कोटी चांदपुर, सिदोली, मालसी, कुसरानी तल्ली, हंसकोटी, मेलखेत, लोल्टी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर, पोखटा, पांडुकेश्वर, कनखुल, गौणा, नारायणबगड़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारायणबगड़, बालिका इंटर कॉलेज थराली, कांसुवा, मौख, मैठाणा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी के छात्र-छात्राओं ने भाग किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा उनका विक्रय भी किया गया। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडलों का चयन किया गया।
तृतीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज कोटी चांदपुर की छात्रा कशिश एवं सार्थक तथा राजकीय इंटर कॉलेज गौणा के छात्र रविंद्र एवं दिया के मॉडल चयनित हुए।
द्वितीय स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्रा रिया एवं रिहानी तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्रा महक एवं प्रियंका के मॉडल चयनित किए गए।
राजकीय इंटर कॉलेज कुशरानी तल्ली की छात्रा कल्पना एवं नीतू का मॉडल सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
विभिन्न विद्यालयों से आए मार्गदर्शक शिक्षकों में निमिषा थपलियाल, वर्षा पुरोहित, धर्मेंद्र शौरियाल, भावना शर्मा, रूबी भंडारी, ओमप्रकाश, राजेश तिवारी, आशा दीप मैठाणी, विनोद थपलियाल, अंकित कुमार, चंदा चौधरी, आशु डिमरी, पुष्पा कनवासी, अपर्णा सती एवं सारिका रावत सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा किया गया। उन्होंने सभी स्टॉल का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों के उत्पादों की सराहना की।
अपने समापन भाषण में प्राचार्य ने कहा की उद्यमिता हर कार्य का समाधान है उद्यम जीवन हमें कभी भी मार्ग में विचलित नहीं होने देगा, उद्यमशील व्यक्तियों की हर जगह प्रशंसा की जाती है ।
इस अवसर पर संस्थान के समन्वयक राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, कौशलम कार्यक्रम के जिला समन्वयक सुबोध कुमार डिमरी, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, बचन लाल जितेला , मृणाल जोशी, उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के जिला समन्वयक तेजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सर्वश्रेष्ठ दो स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल राज्य स्तरीय कौशलम् एक्सपो में प्रतिभाग करेंगे ।
कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन सत्र का संचालन कौशलम कार्यक्रम के जिला समन्वयक सुबोध कुमार डिमरी द्वारा किया गया ।
