चमोली। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत द्वारा आज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर का औचक निरीक्षण किया गया, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रातः 7:30 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में पहुंचे और प्रार्थना सभा में उपस्थित रहे ।मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रार्थना सभा को संबोधित किया गया
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा बालिकाओं के लिए केंद्रित अपने भाषण में बालिकाओं को आत्म सुरक्षा पर विशेष पाल देने, बालिका शिक्षा के लिए स्वयं भी और अपने समाज को भी प्रेरित करने तथा स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेने , सदाचार का पालन करने , कर्म पर विशेष बल देने और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानने का संदेश दिया ।
इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें शिक्षकों से शिक्षक डायरी, शिक्षक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थित पंजिका, प्रधानमंत्री पोषाहार योजना पंजिका, अतिरिक्त पोषण सहित विभिन्न अभिलेखीय पंजिकाओं का निरीक्षण किया गया साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए l
शिक्षकों को नवाचार पर विशेष बल देने और आवश्यक रूप से पुस्तक पढ़ने को कहा गया, मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत में निर्देश दिए कि विद्यालय पुस्तकालय से प्रत्येक शिक्षक को प्रत्येक सप्ताह अनिवार्य रूप से पुस्तक ले जानी होगी और एक सप्ताह में उसे पढ़कर उसकी आख्या भी देनी होगी ,
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा बहुभाषी प्रार्थना सभा, दीवार पत्रिका निर्माण, किचन गार्डन सशक्त पुस्तकालय, पढ़ने की संस्कृति के विकास और सामूहिक जन्मोत्सव मनाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए,
औचक निरीक्षण में मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य बच्चन लाल जितेला और सुमन भट्ट भी उपस्थित रहे l
