चमोली। अलौकिक आस्था, दिव्य ऊर्जा और हिमालय की गोद में विराजमान भगवान बद्री विशाल के धाम में आज भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बर्फ से आच्छादित पर्वतों के बीच गूंजते “जय बद्री विशाल” के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस शुभ अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत करते हैं।
मा0 मुख्यमंत्री ने श्री बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मंगलमयी एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
“बद्री धाम केवल एक तीर्थ नहीं,
यह आत्मा को शांति और जीवन को नई दिशा देने वाला दिव्य अनुभव है।”
