चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता को सुनिश्चित करने के लिए कार्यशाला का शुभारंभ किया गया ।

कार्यशाला में जनपद के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से 53

संदर्भदाता शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जनपद चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालयों में पठन-पाठन, पुस्तकालयों का प्रयोग, स्वतंत्र पठन , सह पठन व अन्य गतिविधियों को संचालित कर निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करें ।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने कहा कि केवल तीन ही ऐसे समुदाय हैं जिन्हें लगातार अध्ययन करते रहना चाहिए इनमें शिक्षक , चिकित्सक और अधिवक्ता शामिल हैं ।

कार्यक्रम के समन्वयक गोपाल प्रसाद कपरूवाण ने कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षण की रूपरेखा को साझा किया जिसमें प्री टेस्ट, सत्र संचालन, पोस्ट टेस्ट के बारे में बताया गया,

रूम टू रीड संस्था से मुख्य संदर्भदाता के रूप में अनीता चंदोला के साथ निशांत वशिष्ठ, राजेंद्र बड़थ्वाल, उमाशंकर , अशोक सकलानी द्वारा साक्षरता कार्यक्रम का परिचय, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्य, निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु विद्यालयों को राज्य द्वारा प्रदत्त सामग्री का परिचय, कक्षा शिक्षण एवं पाठ योजना, प्रगति चैट बोर्ड के डाटा पर चर्चा, अनौपचारिक आकलन, समूह कार्य व प्रस्तुतीकरण, पुस्तकालय एवं रीडिंग कॉर्नर का प्रभावी उपयोग , डिजिटल नज, आगामी एफएलएन विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण हेतु कार्य योजना पर प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की गई ।

प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण का सकारात्मक पृष्ठपोषण दिया गया ।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मिथिलेश तोपाल व अब्दुल रहमान द्वारा पूर्व संख्या ज्ञान, गणना एवं गणितीय संक्रियाओं पर विस्तार पूर्वक बात की गई ,

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रदीप चंद्र नौटियाल, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, सुमन भट्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका रजनी नेगी, विमला रावत, राजबाला कोठियाल , ज्योति देवली , मंजू ढोंडियाल , प्राची खत्री, दीप्ति उपाध्याय, पूजा बोरा रेखा पवार, प्रकाश टम्टा , वीरेंद्र कुमार सेठवाल, मुकुंदी लाल टम्टा, भूपेंद्र सिंह राणा, सतीश चंद्र , शशिकांत प्रभा, आलोक रंजन, महावीर प्रसाद गौड़, राकेश चंद्र सती, कपिल चौहान, महेंद्र सिंह, अविता सैनी, लोहित सिंह मेहता, सारिका, मोहित सिंह आयूष कुमार वर्मा, मयंक किमोठी, रमारानी , आरती बंगवाल ,कल्पेश्वरी, किरण नौटियाल, सीमा शर्मा, विजय वल्लभ चमोली, रविंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह कठैत , भूप्रिय सिंह, शाहनवाज हुसैन ,साजिद हुसैन, शशि कंडवाल, सावित्री टम्टा, कुसुमलता डिडोयाल, बलवीर लाल बधानी, हरीश गिरी, अजीत सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद, किरण पुरोहित, पूनम दानू , हर्ष बालियान , चित्रा गौड, ममता ढोंडियाल , मीनाक्षी टम्टा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए हुए 53 संदर्भदाता मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का संचालन एफएलएन कार्यक्रम के जिला समन्वयक गोपाल प्रसाद कपरूवाण द्वारा किया गया ।

error: Content is protected !!