चमोली। चमोली जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत द्वारा आज दिनांक 18 अप्रैल को कर्णप्रयाग विकासखंड के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल सिदोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलगांव, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सिदोली और राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली का औचक निरीक्षण किया गया ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली में विद्यालय की प्रार्थना सभा में उपस्थित रहकर बच्चों और शिक्षकों को संबोधित भी किया गया ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा पढ़ने- लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने, व्यसनमुक्त समाज का निर्माण करने, नवाचारी शिक्षा की ओर बढ़ने और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रार्थना सभा के बाद शिक्षकों की संक्षिप्त बैठक ली गई जिसमें शिक्षकों से समय प्रबंधन, स्वअनुशासन और स्वाध्याय पर विशेष बल देने की बात कही गई ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों से समयबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया गया,
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विद्यालय में बहुभाषी प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाए, बच्चों के लिए दीवार पत्रिका का निर्माण किया जाए, विद्यालयों में सामूहिक जन्मोत्सव के कार्यक्रम मनाए जाएं , विद्यालय का पुस्तकालय सशक्त किया जाए और बच्चों को लगातार पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए , साथ ही किचन गार्डन का निर्माण भी किया जाए l
औचक निरीक्षण में मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर गजपाल राम राज मौजूद रहे l
