देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा पंजीकरण की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।अधिकारियों ने बताया कि कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं. जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह साहिब के कपाट खुलने के बाद वहां भी चार काउंटर संचालित किए जाएंगे। फिलहाल 30 काउंटर पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं।भारतीयों के लिए आधार, विदेशियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य

पंजीकरण के लिए भारतीय यात्रियों को आधार कार्ड अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो प्रक्रिया भी की जाएगी। विदेशी नागरिकों एवं एनआरआई यात्रियों को पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुगम. सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

error: Content is protected !!