देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के खुलने के बाद सफर अधिक आरामदायक व तेज हो जाएगा। वाहन नियंत्रित गति से चल सकें इसके लिए इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा भी तय की गई है। कारों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तो बड़े वाहनों के लिए गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा रखी गई। इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर चालान हो सकता हैवाहनों की गति पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण और परिवहन विभाग ने टोमेटिक नंबर प्लेट रिक्गनिशन (एपीएनआर) कैमरे लगाए गए हैं। जो तेज रफ्तार वाहनों का चालान करेंगे।
