देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे के कारण मां डाट काली मंदिर में भक्तों का प्रवेश रविवार शाम से मंगलवार दोपहर दो बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा कारणों से यह निर्णय मंदिर समिति की बैठक में लिया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दून आगमन और मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में पूजा अर्चना के चलते रविवार से मंगलवार को दोपहर दो बजे तक मंदिर में भक्तजनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। मंदिर में कोई भी दर्शन नहीं कर सकेंगे।रविवार को मंदिर में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र शुभम गोस्वामी व संयम गोस्वामी की अध्यक्षता में मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई) और गौरव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे।

error: Content is protected !!