चमोली। श्री आरिन्दा दयाल सिंह (पुत्र श्री यशपाल सिंह), निवासी ग्राम चैण्डा, थाना थराली, जनपद चमोली का मोबाइल फोन कहीं गिर गया था।
उक्त मोबाइल फोन पीएसी चालक महिपाल सिंह को प्राप्त हुआ। चालक महिपाल सिंह ने उच्च आदर्शों और ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल उक्त मोबाइल फोन को थाना थराली में जमा कराया।थाना थराली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल के मूल स्वामी श्री दयाल सिंह से संपर्क किया गया। आवश्यक सत्यापन के पश्चात, थाना परिसर में सम्मानपूर्वक मोबाइल फोन उन्हें वापस कर दिया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर श्री दयाल सिंह ने पीएसी चालक महिपाल सिंह और थराली पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया।
