भराड़ीसैण (गैरसैंण)।उत्तराखंड में जिलों की मांग को लेकर एक बार फिर चर्चा ने जोर पकड़ा है, विधानसभा सत्र में पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जिले की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती कई ऐसे गांव हैं जिनको उत्तरकाशी पहुंचने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जिसको देखते हुए मोरी, नौगांव और पुरोला ब्लॉक को एक जिले में समायोजित करते हुए यमुनोत्री जिला बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि रवाई घाटी के कई दुरुस्त क्षेत्र ऐसे हैं जिनका जिला मुख्यालय में जरूरी काम होता है लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच पाते ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डिसीजन मेकर हैं इस पर भी वह जल निर्णय लेंगे। जिससे रवाई घाटी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि भाजपा सरकार में तात्कालिक मुख्यमंत्री रमेश पोखरिया निशंक ने उत्तराखंड में चार नए शासकीय जिले बनाने की घोषणा की थी जो अभी तक नहीं बन पाए हैं।

error: Content is protected !!