चमोली। खुशियों के रंगों के बीच, जब पूरा जनपद अपनों के संग होली के जश्न में सराबोर था, तब चमोली पुलिस के जांबाज सड़कों और चौराहों पर मुस्तैदी से डटे थे।
मकसद सिर्फ एक— कि आपकी होली में कोई खलल न पड़े और हर घर में त्यौहार का आनंद सुरक्षित बना रहे।
चाहे गोपेश्वर की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध होली हो, जहाँ हजारों की भीड़ उमड़ती है, या फिर नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ की पावन होली— चमोली पुलिस के जवानों ने भीड़ को सिर्फ नियंत्रित ही नहीं किया, बल्कि मुस्कुराहट के साथ सुरक्षा का भरोसा भी दिया।
जनपद के हर कोने में पुलिस की सक्रियता के चलते ही इस बार भी होली का पर्व बेहद सुखद और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
हम उन सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने चमोली पुलिस के साथ सहयोग कर इस महापर्व को मर्यादित तरीके से मनाया। आपकी मुस्कान ही हमारी ड्यूटी का सबसे बड़ा इनाम है।
