चमोली। 24 फरवरी को वादी ने कोतवाली गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल पुत्र स्व0 श्याम दास निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उम्र 23 वर्ष उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घिनौना कृत्य किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में मु0अ0सं0 03/2026 धारा 65,137(2),315(3) बीएनएस व 5ठ/6 पोक्सो अधि0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा नाबालिग लड़की के साथ हुए इस अपराध को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही नाबालिग के साथ हुए इस घिनौने अपराध को लेकर स्पष्ट संदेश था कि आरोपी की गिरफ्तारी में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी व अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू किए । गोपेश्वर पुलिस की तत्परता ने दिनांक 24/02/2026 को अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार किया गया।

चमोली पुलिस न केवल अपराधों की रोकथाम के प्रति गंभीर है, बल्कि महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कटिबद्ध भी है।

error: Content is protected !!