देहरादून। देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए संतुलित और जनहितकारी बजट तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार के बजट में आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं, जिससे देश के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट है। बजट के माध्यम से विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश और आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

error: Content is protected !!