चमोली। उमेश चंद्र पुत्र श्री गवरी लाल, निवासी ग्राम सेमा, थाना कोतवाली चमोली, उम्र 24 वर्ष, जो बिना किसी को बताए घर से चले गए थे, के संबंध में परिजनों द्वारा चौकी नन्दप्रयाग में सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को समझते हुए अपर उपनिरीक्षक जतन राणा एवं हेड कांस्टेबल शिव सिंह ने बिना समय गंवाए तत्काल ढूंढखोज अभियान प्रारंभ किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन तलाश करते हुए जोखिम भरे स्थानों पर भी सतर्कता से खोजबीन की।

पुलिस की सूझबूझ और अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि उक्त युवक को बगड़ पुल क्षेत्र से सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया और चौकी नन्दप्रयाग लाया गया।

युवक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने भावुक होते हुए चमोली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार रवैये की खुलकर सराहना की तथा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आज प्रातः परिजनों के चौकी नन्दप्रयाग पहुंचने के उपरांत युवक को संपूर्ण औपचारिकता के बाद सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

error: Content is protected !!