चमोली। गैरसैंण मुख्यालय से आठ किमी दूर स्थित पज्याणा गांव से 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक आठवें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की शुरुवात की गयी।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान राष्ट्रीय पोषण माह व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ योजना के लिए पोषण माह की शुरुआत की गई जिसमें ग्राम प्रधान महिला मंगल दल युवा मंगल दल बच्चे एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थिति रही।
आंगनवाड़ी शिक्षिका अंजना रावत द्वारा 6 थीमों पर बात की गई जिसमें द्वारा 6 थीमों पर बात की गई जिसमें कुपोषण से संबंधित. मोटापे पर ध्यान, चीनी नमक एवं तेल का सेवन कम करना, स्कूल पूर्व शिक्षा पोषण भी पढ़ाई भी, नवजात एवं शिशुओं के आहार पर चर्चा,पोषण माह में पुरुषों की सत प्रतिशत भागीदारी रहे स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु स्टॉल का आयोजन आदि विषयों पर चर्चा की गई.इस दौरान महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अंकिता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष माधवी देवी,उपाध्यक्ष रामेश्वरी देवी,संचार मंत्री हेमंती देवी,पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष रुक्मणि देवी,ललिता देवी,आंगनवाड़ी सहायिका सावित्री देवी,विमला देवी,आरती देवी,अंजली देवी,कविता देवी,दीमा देवी,सुरेशी देवी,बसंती देवी,शांति देवी,सुनीता देवी, राधा देवी,पुष्पा देवी,बिंदी देवी,आशा देवी,कार्तिकी देवी,लीला देवी,मंगसीरी देवी,पार्वती देवी,भगवती देवी,संगीता देवी,समिति सरपंच राजे सिंह,प्रताप सिंह,मोहन सिंह,ग्राम प्रहरी बच्चन सिंह,केदार सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।