चमोली। नंदा नगर बैंड में 29 अगस्त को आई भीषण आपदा से दस परिवारों को (जिसमें नौ परिवार अनुसूचित जनजाति और एक परिवार सामान्य वर्ग) को भारी नुकसान हो गया था जिसमें सभी लोगो के घरों में मलवा घुस गया था सारा सामान मलवा में दब गया था।उसी परिपेक्ष में आज नीती माणा घाटी के राहत टीम जिसने कोविड समय में भी कई लोगों की सहायता किया था उनका हाल चाल जाना और राहत सामग्री बांटी थी आज नंदा नगर पहुंच कर सभी दस परिवारों को दो दो कम्बल,दो दो गद्दे व राशन सामग्री वितरण किया।इस अभियान में सर्वश्री बैशाख सिंह रावत जी गरपकी,श्री धन सिंह बिष्ट जी,श्री धन सिंह घरिया जी पेड़ वाले गुरु जी,श्री शेर सिंह परमार जी गुरु जी,श्री प्रेम सिंह रावत द्रोणागिरी,श्री हरेंद्र सिंह राणा गणियां जी,श्री बचन सिंह राणा पवन किला,श्री बचन सिंह डुंगरियाल सैंतोली और श्री पुष्कर सिंह राणा पूर्व प्रधान कागा गरपक आदि सम्मिलित थे।