गोपेश्वर (चमोली)। जिला कांग्रेस कमेटी की दशोली ब्लाॅक कांग्रेस ने शिवरात्रि पर्व को अनूठे अंदाज में मनाते हुए चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकट बटलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर केंद्र और राज्य सरकार की बुद्धि शुद्धि  के लिए जलाभिषेक किया।

कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चर्म पर है और बेरोजगारों की दशा और दिशा आमजन से छिपी नहीं है। एक के बाद एक पेपर लीक के मामले सामने आ रहे है लेकिन सरकार बेरोजगारों की  मांग को अनसुना कर रही है, वहीं महिलाओं, किसानों, दलितो पर अत्याचार भी बढ़ते जा रहे है। मंहगाई आसमान छू रही है। मगर सरकारें लोगों को झुनझुना थमाने में लगी है। छूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इसलिए इस सरकार की बुद्धि की शुद्धि के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर शिवरात्रि के पवित्र पर्व पर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया ताकि इस सरकार को सुमति आये और जनता के हित में कार्य करे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, ब्लाक संयोजक आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, महिला कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया, जिला महामंत्री हरेंद्र राणा, नरेन्द्र भारती, कुंवर सिंह भंडारी, वीरेंद्र बत्र्वाल, किशोरी लाल,सेवादल महिला जिला

महामंत्री अंजू राणा,  रोहित कुमार आदि शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *