थराली (चमोली)। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण पुरोहित ने पिंडर घाटी के थराली, लोल्टी, तलवाड़ी ताल, ग्वालदम का क्षेत्र भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और पार्टी को मजबूत करने को कहा।

उन्होंने ग्वालदम में पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपाएक जुमला पार्टी की सरकार है। भाजपा के राज में महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है। इस सरकार का जनता से कोई लेना देना नहीं है, केवल चुनावों में और सरकार गिराने में मदमस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को जोशीमठ के लोगों का दुख दर्द समझना चाहिए और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके विस्थापन की ठोस नीति बनाकर उनका विस्थापन करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से  आगामी  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो में पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा करने की बात कही। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, कांग्रेस सेवा दल से महेश उनियाल, भगवत फरस्वाण, हेमंत चंदोला, कलम सिंह भंडारी, वीरेंद्र सिंह फरस्वाण, राकेश  सेंजवाल, बलवंत सिंह रोथान, गजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *