चमोली । कोतवाली कर्णप्रयाग में वादी द्वारा अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दी गयी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत की गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशों पर महिला एवं नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने ऑपरेशन स्माइल टीम और एसओजी चमोली के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण से महिला के जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में होने का पता चला। 18 मार्च 2026 को टीम बुलंदशहर पहुंँची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सघन प्रयासों के बाद मां और नाबालिग बेटे को सकुशल बरामद कर लिया।
दिनांक 20 मार्च 2026 को दोनों को सुरक्षित कर्णप्रयाग लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
