चमोली (शिवम फरस्वाण)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत शुक्रवार को गोपेश्वर महाविद्यालय में आन तिरंगा शान तिरंगा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एनएसएस ने प्रथम, एनसीसी ने द्वितीय, रोवर्स रेंजर्स ने तृतीय एवं नमामि गंगे के संतसेवकों ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

रंगोली का अवलोकन करते हुए प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि तिरंगा सिर्फ हमारे देश का झंडा नहीं है बल्कि यह हर भारतीय के अंदर राष्ट्र प्रेम एवं देश सेवा की भावना को जागृत करने का संविधानिक आधार है। उन्होंने आगे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं तिरंगा रैली का भी आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर डॉ. ललित तिवारी, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. डीएस नेगी, डॉ सबज कुमार, डॉ, भावना मेहरा, डॉ प्रेमलता, डॉ विधि ध्यानी, डॉ प्रीति चौहान, डॉ कुलदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!