चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गौचर चमोली में नव प्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, नियमावली एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से अवगत कराना था।
इस अवसर पर नव प्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ-साथ डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने भी अपना-अपना परिचय दिया। सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक अपने शैक्षिक पृष्ठभूमि, लक्ष्य एवं अपेक्षाएँ साझा की। इस सत्र में संस्थान में 40 डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा नामांकन कराया गया है , संस्थान के प्राचार्य एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाने के सात सूत्र दिए 
उन्होंने आगे बढ़ने के लिए समय प्रबंधन, स्वअनुशासन, स्वाध्याय, प्रेम ,टीमवर्क , व्यसनमुक्त जीवन एवं सच्चरित्र को अनिवार्य बताया , कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, सुबोध कुमार डिमरी मृणाल जोशी नीतू सूद, सुमन भट्ट सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य बच्चन जितेला द्वारा किया गया l
