कर्णप्रयाग। अपर बाजार निवासी पीयूष नेगी ने दिनांक 17-03-2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करने के बहाने उनका मोबाइल मांगा और फोन हाथ में आते ही भागने लगा। शिकायतकर्ता ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग से चीता मोबाइल तत्काल मौके पर पहुँची।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी ग्राम गणाई मोल्टा (ज्योतिर्मठ) उम्र 27 वर्ष बताया। पकड़े जाने पर युवक नशे की हालत में था और स्वयं के किसी परिचित के पुलिस विभाग से जुड़ा बताकर रौब झाड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस द्वारा युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

आज दिनांक 18-03-2026 को युवक के परिजनों को थाने बुलाकर किए गए अपराध का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस द्वारा भविष्य के लिए कड़ी हिदायत देते हुए युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

error: Content is protected !!