चमोली। ज्योतिर्मठ पुलिस द्वारा याताया नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आईटीबीपी औली से आगे सुसाइड प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP20 AZ 7813 (FZ) दोपहिया वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए रोका गया।

वाहन चालक की पहचान विकास डिमरी पुत्र रमेश प्रसाद डिमरी, निवासी रविग्राम, कोतवाली ज्योतिर्मठ, जनपद चमोली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस मांगे जाने पर चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान चालक के मुंह से शराब की तीव्र गंध आ रही थी।

शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान की कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया।

ज्योतिर्मठ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!