गौचर (चमोली)। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के नागनाथ पोखरी वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह को ग्लोबल ग्रीन राष्ट्रीय अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित भव्य समारोह में इंवायरमेंट एंड पाल्यूशन कन्ट्रोल काउंसिल की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रेंजर बीएल शाह ने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर काउंसिल ने उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व बीएल शाह को भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रियदर्शी सम्राट अशोक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।अकादमी ने 41 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में यह सम्मान साहस के साथ सेवा के लिये बीएल शाह को दिया गया।

विकासखंड पोखरी के ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, उपाध्यक्ष जिला पंचायत लक्ष्मण सिंह खत्री, प्रधान रूचि देवी ठाकुर, विक्रम सिंह नेगी, मोहन सिंह कोहली, समाजसेवी प्रीतम ठाकुर, धीरेन्द्र चौधरी रिंकू, विनोद खत्री, चंन्द्र सिंह भंडारी, नरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व वन पंचायत सरपंच सुधीर नेगी,नरेन्द्र भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, हर्ष सिंह खत्री, रंजू खत्री, अनिल बहुगुणा,जीतेन्द्र मल्ल, उत्तम सिंह भंडारी, संतोष लाल, राजकुमार, मोहन लाल आदि ने रेंज अधिकारी बीएल शाह को ग्लोबल ग्रीन राष्ट्रीय अवाॅर्ड से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!