पोखरी (चमोली). सात दिवसीय हिमवन्त कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी पर्यटन किसान विकास मेले के मेले में स्कूली छात्र छात्राओं तथा महिला मंगल दलों की गढ़वाली – कुमाऊंनी लोक गीत व लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों का दर्शकों द्वारा भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है।
मंगलवार चौथे दिवस को मेला मंच पर तमाम विधालयो से पहुंचे छात्र छात्राओं और ग्राम सभाओं से आऐ महिला मंगल दलों ने पारम्परिक परिधानों के साथ कुमांऊनी गढ़वाली लोक गीतों और लोक नृत्यो की प्रस्तुतियां देकर मेले में चार चांद लगा दिए तथा दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान दर्शकों ने अच्छी प्रस्तुतियों पर कलाकारों को ईनाम भी दिया।
महिला मंगल दल नैल की महिलाओं ने चला स्याली बाजार, मसोली की महिला मंगल दल की महिलाओं ने जय बोला जय भोला, महिला मंगल दल ऐरास की महिलाओं ने चल झुमेलो रास उत्तराखंड, नंदा राज जात पैंटी कैलाश, विरसण सेरा की महिला मंगल दल की महिलाओं ने दो गती बैशाख होलो कोटेश्वर मेला सहित ,श्रीगढ ,पार्टी जखमाला सहित तमाम ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों की महिलाओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर मेले की रौनक बढ़ा दी वहीं बालिका इंटर कालेज पोखरी,सरस्वती शिशु मंदिर पोखरी, टैगोर इंटरमीडिएट कालेज पोखरी ,आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज गुनियाला पोखरी सहित तमाम विधालयो के छात्र छात्राओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर लोकगायको की हौसला अफजाई की गई।
वहीं लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग लोकगायक जितेंद्र कुमार और भागचंद सावन के नेतृत्व में नाटक और गीतों आवा भै बन्दों हरेला पर्व में आवा डाली लगावा ,वाटा घाटा साफ धौरा,नंदा देवी तेरी जात पैटण बैठीगे की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और प्रर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया,तत्पश्चात मेला मंच पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सेना द्बारा आयोजित तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं विधालयी शिक्षा के सीनियर वर्ग रंगोली वर्ग की प्रतियोगिता में टैगोर इंटरमीडिएट कालेज पोखरी प्रथम, बालिका इंटर कालेज पोखरी दूसरे और शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज प्रथम स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ क्ष दूसरे स्थान पर शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तीसरी स्थान पर रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मेले के जनक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओ की कमी नहीं है । महिला मंगल दलों की महिलाओं और विधालयी छात्र छात्राओं द्बारा मेले में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर मेले की शान में चार चांद लगाये जा रहे हैं जो अविस्मरणीय है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने सभी प्रतिभागी महिला मंगल दल की महिलाओं और विधालयी छात्र छात्राओं को शाल ओढ़ाकर और ईनाम देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सुनील पवार ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने 19 वर्ष पूर्व रखें इस पोखरी मेले की नींव रखी थी वह मेला आज इन कलाकारों और क्षेत्रीय जनता के सहयोग से प्रदेश के अग्रणी मेलों में शामिल हो गया।
इस अवसर पर बिछना रौथाण, सदीप कुमार, भरत नेगी, सुमनलता सती,नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, मंदोदरी पंत, राजपाल चौधरी, सन्तोष चौधरी, गिरीश किमोठी, मदीश कंडारी, संतू नेगी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर राणा , महिपाल चौहान , बृजेंद्र कठैत, डॉ. ओमप्रकाश थपलियाल, विजय प्रसाद सिमलटी, आकाशदीप नेगी, संदीप नेगी, के. एल. टम्टा, चन्द्र प्रकाश कंडारी, राकेश भट्ट, लता कोहली, पुष्पा नेगी, कुशमलता गढिया, राकेश त्रिपाठी, प्राची राणा,निशा , हरेंद्र नेगी,संदीप नेगी रमेश चौधरी, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
मंच संचालन रेखा पटवाल राणा, उपेन्द्र सती, उर्मिला नेगी ,टी पी सती और भगीरथ भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
